अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के नाक को दांत से काटा।

in #wortheum2 years ago

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के नाक को दांत से काटा।

लखीमपुर खीरी

थाना हैदराबाद क्षेत्र की अज़ान चौकी क्षेत्र के गांव ढकिया में सोमवार को एक महिला के पति ने अवैध संबंध के शक में दांतों से नाक काट ली। महिला को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों ने अज़ान चौकी पुलिस को लिखित तहरीर दी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पति बारदात के बाद से फरार है। आरोपी पति अपनी ससुराल में आकर बारदात को अंज़ाम दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना हैदराबाद क्षेत्र की अज़ान चौकी क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी वन्दना 24 बर्षीय की शादी हिन्दू रीति रिवाजों के साथ थाना फरधान क्षेत्र के गांव रतसीया से संजय से हुआ था। कुछ दिनों से उसकी पत्नी बन्दना अपने मायके ढकिया आई हुई थी। उसका पति संजय अपनी पत्नी को लेने के लिए सोमवार को अपनी ससुराल ढकिया आया था। वंदना के परिवार वालों ने बताया। काफी दिनों से दामाद बेटी पर अवैध संबंध को लेकर शक करता था। इसी बीच दामाद 29, अगस्त दिन सोमवार को घर आया हुआ था। उसी दिन दामाद और बेटी में इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट लिया। लहुलुहान अवस्था में वह घर से भागी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को इलाज करने के लिए कहा जिस पर परिजनों ने अपनी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है फिलहाल परिजनों ने अज़ान चौकी पुलिस को तहरीर दी।