नशीला पावडर सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार।

in #police2 years ago

लखीमपुर खीरी
Screenshot_2022-08-23-02-56-19-64.jpg
पुलिस अधीक्षक खीरी। संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नीमगांव पुलिस द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान अभियुक्त प्रमोद सिंह उर्फ चुन्नन पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम खुरई थाना नीमगांव जनपद खीरी को बहद ग्राम खुरई के पास से 63 ग्राम एल्प्रासेफ नशीला पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना नीमगांव पर मु0अ0स0 279/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान न्यायालय भेजा गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
प्रमोद सिंह उर्फ चुन्नन पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम खुरई थाना नीमगांव जनपद खीरी

बरामदगी-
63 ग्राम एल्प्रासेफ नशीला पाउडर

आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 05/2001 धारा 302 भादवि थाना नीमगांव जनपद खीरी बनाम प्रमोद सिंह उर्फ चुन्नन
मु0अ0सं0 158/2002 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना नीमगांव जनपद खीरी बनाम प्रमोद सिंह उर्फ चुन्नन
मु0अ0सं0 149/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना नीमगांव जनपद खीरी बनाम प्रमोद सिंह उर्फ चुन्नन
मु0अ0स0 279/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना नीमगांव जनपद खीरी बनाम प्रमोद सिंह उर्फ चुन्नन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–

  1. उ0नि0 कृष्ण चन्द्र तिवारी, थाना नीमगांव
  2. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह
  3. हे0का0 अमर पाल यादव
  4. का0 विश्राम सिंह
  5. का0 अनुज कुमार
  6. का0 प्रवीण कुमार बाबी