तेज हवा के साथ हो रही बारिश से किसानों की गन्ना, धान की फसल खेतों में गिर गई है।

in #harvest2 years ago

लखीमपुर खीरी
IMG-20220917-WA0065.jpg
निघासन इलाके में बीते 24 घंटे से तेज हवा के साथ हो रही बारिश से किसानों की गन्ना, धान की फसल खेतों में गिर गई है। सीमा पर बह रही मोहाना नदी भी तेजी से बढ़ रही है। फसलों के नुकसान के साथ साथ बाढ़ की आशंका भी बढ़ने लगी है।
दो दिन से बारिश निरंतर जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। यही हाल रहा तो बाढ़ अवश्य आएगी। बारिश से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। मोहाना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है जिसको लेकर ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है। ग्रामीणो मे सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही है।
किसान लखबीर सिह ने बताया कि बारिश से धान और गन्ने की फसल खेतो में गिर गई है। किसान हरजोत सिह विरक बताते है कि इस बारिश से धान की पैदावार में कमी आएगी और नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की भी संभावना बन रही है।