02 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचा-कारतूस व अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
लखीमपुर खीरी
थाना खीरी पुलिस द्वारा, 04 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों को अवैध तमंचा-कारतूस व अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी, संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना खीरी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप में वध हेतु ले जा रहे 04 गोवंशीय पशुओं को बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों इनाम खां व आसिफ खां पुत्र स्व0 नबी खां को गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 474/22 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त इनाम खां के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 475/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त आसिफ खां के कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 476/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पिकअप पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाने के सम्बन्ध में थाना खीरी पर मु0अ0सं0 477/22 धारा 419/420 भादवि पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्या0 भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण।
1-इनाम खां पुत्र स्व0 नबी खां नि0 ग्राम रारी थाना नीमगांव जनपद खीरी।
2-आसिफ खां पुत्र स्व0 नबी खां नि0 ग्राम रारी थाना नीमगांव जनपद खीरी।
बरामदगी।
04 राशि गोवंशीय पशु।
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर।
02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
01 अदद अवैध चाकू।
01 अदद पिकअप व 02 अदद नम्बर प्लेट।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम।
उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह।
हे0का0 विनोद कुमार।
हे0का0 कृष्ण।
का0 अंकित कुमार।
का0 सचिन कुमार।