महंगाई पर कांग्रेस का देश भर में प्रदर्शन:थोड़ी देर में पीएम आवास का घेराव

in #politics2 years ago

NEWS DESK: WORTHEUM, PUBLISHED BY: HEENA MANSURI, 5TH AUG 2022, 12:10 PM IST

कांग्रेस महंगाई, जीएसटी, और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सड़क से संसद तक प्रदर्शन कर रही है। कुछ देर में राहुल-प्रियंका पीएम आवास का घेराव करेंगे। प्रियंका भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गई हैं। उधर, प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस ने तीन लेयर में जवानों को तैनात किया है। किसी भी कार्यकर्ता अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस बीच, केंद्र के खिलाफ विरोध जताने के लिए सोनिया, राहुल समेत कांग्रेस के सभी सांसद सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।

इससे पहले, सुबह राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, 'क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।' दरअसल, कांग्रेस आज देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मीडिया से बात करने के दौरान वह अपने बाजू पर काली पट्टी बांधे थे।

राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

1. हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी:

देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है, लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी बैठा है। वह सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।'

2. लोकतंत्र आठ साल में बर्बाद:

लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।

3. जितना सच्चाई बोलूंगा, उतना हमला:

मेरी दिक्कत ये है कि, मैं सच्चाई बोलूंगा, महंगाई, बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का काम करूंगा। जो डरता है, वो धमकाता है। जो आज देश की हालत है उससे डरते हैं, जो उन्होंने पूरे नहीं किए, महंगाई और बेरोजगारी से डरते हैं। जनता की शक्ति से डरते हैं, क्योंकि ये 24 घंटा झूठ बोलते हैं।

गहलोत ने कहा- देश में ED, इनकम टैक्स, CBI का आतंक

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, राहुलजी ने जो कहा आप समझ लें कि देश में क्या हालात हैं। किसी ने नहीं सोचा होगा कि देश में लोगों को लोकतंत्र समाप्त होते देखना होगा। देश में महंगाई बढ़ रही है, संविधान को खत्म किया जा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। देश में ED, इनकम टैक्स, CBI का आतंक है।

देश में खतरनाक खेल हो रहा है, अब समय आ गया है कि जनता को आगे आना होगा। एक्टिविस्ट्स को भी सरकार के खिलाफ खड़े होना होगा। महंगाई का हाहाकार मचा है, GST के हर दिन नए कारनामे हो रहे हैं। ऐसे में मीडिया को भी आगे आना होगा।

देशभर से आए कार्यकर्ता

महंगाई का विरोध करने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे थे। पार्टी मुख्यालय में ठहरने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बारिश की वजह से सभी व्यवस्थाएं अस्तव्यस्त हो गईं। कार्यकर्ता रातभर खुले में सोए।

whatsapp-image-2022-08-05-at-111608-am_1659678406.webp

अकबर रोड पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात

अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर 300 मीटर की दूरी के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस और अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है। किसी भी कार्यकर्ता को शुक्रवार को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा।