देश के करोड़ों लोगों के दिल की धड़कन सिंगर सपना चौधरी कैसे हुई शादी

in #faridabad2 years ago

IMG-20220615-WA0025.jpg देश के करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन सिंगर-डांसर सपना चौधरी की शादी को एक साल पूरे हो चुके हैं। सपना चौधरी ने 24 जनवरी को कलाकार वीर साहू (Veer Sahu) से शादी की थी, लेकिन इस शादी में ट्वीस्ट यह था कि इसकी जानकारी लोगों को काफी दिनों बाद हुई। अब तो सपना चौधरी और वीर साहू दो से तीन हो चुके हैं। अब सपना चौधरी-वीर साहू का एक बेटा भी है। हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी के पति वीर साहू भी एक सिंगर हैं और वह हरियाणा में काफी मशहूर हैं। वीर साहू सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं। सपना चौधरी की तरह वह ज्यादा लोकप्रिय तो नहीं हैं, लेकिन उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्टर के तौर पर कुछ भूमिकाएं अदा की हैं।

24 जनवरी को अपनी शादी की सालगिरह के दिन सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ गुरुग्राम की सड़कों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटे थे। इसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर काफी वायरल हुई थीं।

Sort:  

👏👏