थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में किया पौधरोपण

in #kushinagar2 years ago

बरवापट्टी।वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत बरवापट्टी थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा दर्जनों वृक्ष लगाया गया।इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष रामअवध राम ने कहा कि स्वच्छ वातावरण प्रदान करना हम लोगो का कर्तव्य है।पेड़ पौधे मानव जीवन के लिए अति आवश्यक है।हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि अपने घरों और आस पास पड़ोस के खाली पड़े जमीनों पर पौधा अवश्य लगाए जिससे पर्यावरण दूषित होने से बचे और लोग शुद्ध वातावरण में रह सकें।वही ग्राम पंचायत दशाहवा में ग्राम प्रधान उमेश कनौजिया और सचिव रविन्द्र सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस दौरान सचिव रविन्द्र सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया और उपस्थित लोगों से वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान एसआई अभिषेक यादव,का0 विनोद यादव ,रोजगार सेवक मुकेश चौहान, अनिल प्रसाद सहित कई अन्य लोगो ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।IMG-20220705-WA0016.jpg