कुन्डलपुर कमेटी में लम्बे समय बाद बदलाव

in #damoh2 years ago (edited)

दमोह। देश के प्रसिद्ध जैन सिद्ध तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर कमेटी के कशमकश भरे चुनाव में चंद्र कुमार सराफ ने जीत हासिल करके नया इतिहास रचा है। चंद्र कुमार सराफ ने कुंडलपुर कमेटी के 28 वर्षों तक अध्यक्ष रहे संतोष सिंघाई को 158 वोट से हराकर जीत IMG-20220614-WA0159.jpgहासिल की है। मंगलवार 14 जून 2022 की सुबह से दोपहर तक कुंडलपुर मंदिर परिसर में हुए मतदान में कुल मिलाकर 843 वोट डाले गए, इनमें से विजय प्रत्याशी चंद्र कुमार सराफ को 501 वोट मिले। इस प्रकार वे 158 वोट से विजई होकर कुंडलपुर कमेटी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। चंद्र कुमार ने अपनी इस जीत को सकल जैन समाज की जीत बताते हुए बड़े बाबा का आशीर्वाद लिया और सभी संत समाज को भी प्रणाम किया है।IMG-20220614-WA0162.jpg

Sort:  

Nice

Nice