अपनी पार्टी नहीं छोड़ेगी - विधायिका रामबाई - पथरिया
भाजपा में नहीं जाएंगी MLA रामबाई: दबंग विधायक चौराहे पर मनाया जेल में बंद पति का हैप्पी बर्थडे, पार्टी छोड़ने पर बोली, जिनको जाना है जाएं, मेरा अभी विचार नहीं।
दमोह के पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बसपा सीट से दबंग विधायक रामबाई सिंह परिहार फिलहाल बसपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी। मंगलवार रात अपने जेल में बंद पति गोविंद सिंह का जन्मदिन मनाने पथरिया पहुंची विधायक ने ये साफ कर दिया। रात में वो नगर के संजय चौराहे पर पहुंची और दर्जनों समर्थको के साथ पति का हैप्पी बर्थडे मनाया। विधायक ने इस मौके पर केक काटा और अपने समर्थकों को केक खिलाया। समर्थकों ने भी अपना उत्साह दिखाते हुए रामबाई को केक खिलाकर उन्हें पति के जन्मदिन की बधाई दी। रामबाई ने कहा जब उनके पति बाहर रहते थे तब भी इतनी खुशी और उत्साह से उनका जन्मदिन मनाते थे। आज ऐसा लग रहा है जैसे उनके पति बाहर हों।
वो जाएं, मेरा अभी विचार नहीं
पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया के भाजपा छोड़ने और रामबाई के भाजपा में जाने के विचार पर विधायक रामबाई ने कहा यहां वहां जाने वालों को कोई नहीं रोक सकता। वो उनकी मर्जी है, जहां जाना चाहे जाएं। पर मैं जहां हूं वहीं ठीक हूं। अभी मेरा कहीं जाने का कोई विचार नहीं है। विधायक रामबाई पहले कई बार भाजपा की नीतियों की तारीफ कर चुकी हैं। भाजपा में जाने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी है। यहां तक कि भाजपा कार्यालय में होने वाले आयोजनों में भी भाजपा नेता और मंत्रियों के साथ शामिल रहती हैं। इसलिए ये माना जाता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के पहले रामबाई भाजपा में शामिल हो जाएंगी। हालांकि भाजपा से अभी तक उन्हें हरी झंडी नहीं मिली है। अभी भी पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने ये नहीं कहा कि वह बसपा छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी।
Ok
Badiya
Ok
super
Good dicision
Nice
जब wortheum news में लाइक करने पर ही एक दूसरे का फायदा तब हमने आपको लाइक ओर फॉलो किया है प्लीज़ आप भी हमे लाइक ओर फॉलो करें।🙏