पुलिस पर हमले के दोनों आरोपी एनकाउंटर में ढेर

in #damoh2 years ago (edited)

IMG-20220514-WA0210.jpgभोपाल/गुना। मध्यप्रदेश के गुना के आरोन में हुई तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के दूसरे फरार आरोपी को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पहले नौशाद पुलिस के साथ मुठभेड़ मे मारा गया था, उसके बाद शहजाद भी शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

शादी पार्टी के लिए किया था काले हिरण का शिकार -

वहीं इस मामले में नया खुलासा हुआ है, कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए नौशाद की भतीजी का आज निकाह था। बारातियों के स्वागत में काले हिरण का गोश्त परोसा जाना था, इसी के लिए शिकारियों ने हिरणों का शिकार किया था। जब वह शिकार करके ले जा रहे थे, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। इस फायरिंग में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि जवाबी कार्रवाई में नौशाद नाम का आरोपी मारा गया।

आरोपियों के घर चला बुलडोजर -
मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री की सख्ती के बाद प्रशासन ने आरोपियों की पहचान कर शनिवार दोपहर उनके ठिकानों को बुलडोजर से ढहा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को फ्री हैंड दे दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया है। इस मामले में पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। लगभग 10 थानों के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी आरोपियों की धड़पकड़ में लगे हुए हैं। एसपी खुद टीम को लीड कर रहे है। पूरे मामले की मोनिटरिंग बजरंगगढ़ थाने से की जा रही है। इधर, कलेक्टर का कहना है कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है लेकिन प्रशासन भी आरोपियों के बारे में जानकारी निकाल रहा है। सभी के अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।