6G की एंट्री और 2030 तक फोन बाय-बाय?

in #wortheum2 years ago

Lundmark के बयान को कई लोग गंभीरता से नहीं लेंगे, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई बड़ी कंपनियां पिछले कई वर्षों से ऐसे गैजेट्स डेवलप करने की कोशिश कर रही हैं, जिन्हें आंखों पर पहना जा सकता है और उसके जरिए स्मार्टफोन द्वारा प्राप्त होने वाली कई सर्विस व फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है। यहां तक कि एलन मस्क (Elon Musk) की Nuralink कंपनी भी एक ऐसे डिवाइस पर काम कर रही है, जो सीधा इंसानी दिमाग में फिट हो सकता है, जिसके जरिए मशीनों और अन्य इंसानों के साथ सीधा संपर्क किया जा सकता है।

2021 में, Nueralink ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें एक बंदर अपने मन के जरिए पिंग पोंग खेल रहा था, जिससे यह पता चला था कि इस तकनीक के जरिए इंसान भी भविष्य में दूर से फोन या कंप्यूटर को कंट्रोल करने में सक्षम होंगे।20220603_205942.jpg