300 KM रेंज वाली Wuling Air EV मिनी इलेक्ट्रिक कार हुई पेश, जानें इसकी खासियतें

in #wortheum2 years ago

GM की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांच Wuling ने इंडोनेशिया में Air EV माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार की घोषणा की है। इस इलेक्ट्रिक कार को SAIC-GM-Wuling पार्टनरशिप (SGMW) द्वारा बनाया गया है। इस इलेक्ट्रिक माइक्रो कार की सिंगल चार्ज रेंज 300 km बताई गई है। पावर के मामले में भी यह दमदार है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक माइक्रो कार 100 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है।
Wuling Air EV को इंडोनेशिया में पेश किया गया है। Gizmochina के अनुसार, यह नवंबर 2022 में बाली में होने वाले G20 Summit के लिए आधिकारिक कार पार्टनर है। Wuling Air EV इंडोनेशिया में 2022 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी। उम्मीद की जा रही है कि इंडोनेशिया के बाद यह इलेक्ट्रिक कार चीन में पेश की जाएगी। पब्लिकेशन का अनुमान है कि इंडोनेशिया में Wuling Air EV की कीमत डॉलर के हिसाब से $8,250 से $9,745 के बीच हो सकती है।20220616_224143.jpg