नशेड़ी युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत
हमीरपुर।पारिवारिक कलह से तंग आए 30 वर्षीय युवक ने अवैध बंदूक से खुद को गोली मारकर जान दे दी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सीओ अभय नारायण राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी 30 वर्षीय चरन सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह शराब पीने का आदी था। जिससे पत्नी प्रीति से अक्सर विवाद होता था। जिस पर गांव वाले आकर पति पत्नी को समझा बुझा देते थे। गुरुवार दोपहर बाद तकरीबन 3 बजे पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ और पड़ोस की महिला पत्नी प्रीति को समझाकर घर के बाहर ले आई। चरण सिंह ने तैश में आकर घर के अंदर 12 बोर की अवैध बंदूक कनपटी से सटाकर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक चरण सिंह की मौत हो गई। छत्रपाल के जय सिंह और चरण सिंह पुत्र थे। दोनों भाई अलग-अलग रहते थे। पिता बड़े पुत्र जयसिंह के साथ रहते हैं और मृतक चरणसिंह पिता के साथ खेती-बाड़ी करता था। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीति, पुत्री आमनी (5), आरोपी (2.5) और 7 माह की करिश्मा को रोता छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अभय नारायण राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।