जबलपुर रेल मंडल की रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति में डॉ प्रशांत पुणेकर सदस्य नियुक्त

in #dr2 years ago

Dr Prashant Punekar.jpeg

जबलपुर रेल मंडल की रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डी.आर.यू.सी सी) का गठन रेल प्रशासन द्वारा किया गया है। यह समिति रेल उपयोगकर्ता सदस्यों द्वारा प्राप्त सुझावों के अनुरूप यात्री हित के कार्य करती है।
रेलवे द्वारा गठित इस समिति में सर्वश्री राघवेंद्र सिंह पटेल, अरुण सिंह पवार, मनोरमा रातले, शंकर साहनी, निखिल अरुण देशकर, सुधीर कुमार मिश्रा, बलराम जगियासी, कमलनयन काबरा, हरिशंकर शुक्ला, डॉ. सुनील मिश्रा, डॉ प्रशांत पुणेकर, हामिद बेग, सुधीर शुक्ला, जितेंद्र कुमार कुर्मी, मारूफ अहमद हनफी तथा आशीष गुप्ता को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किये गए है। डॉ प्रशांत पुणेकर वर्तमान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आयुर्विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर में मेडिसिन विभाग के प्रमुख है।