भगवंत मान जल्द कर सकते हैं कैबिनेट विस्तार, जानिए किन्हे मिल सकता है मंत्री पद

in #punjab2 years ago

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही कैबिनेट विस्तार करने जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार बजट सत्र के बाद यह मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में हाल ही में बर्खास्त किए गए मंत्री डॉक्टर विजय सिंगला की जगह किसी दूसरे नेता को जगह दी जा सकती है। बता दें कि पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में फिलहाल 8 मंत्री पद रिक्त हैं, जिसे इस मंत्रिमंडल विस्तार में भरा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो मान सरकार 4-5 मंत्रियों को मंत्रिमंडल विस्तार मे जगह दे सकती है। मंत्री पद की रेस में सबसे आगे अमन अरोड़ा, सरबजीत कौर मानूके, डॉक्टर इंदरबीर सिंह निज्जर का नाम चल रहा है।गौर करने वाली बात है कि भगवंत मान ने पहले ही कहा था कि मंत्रियों के काम के आधार पर ही उनका आंकलन किया जाएगा और अगर काम संतोषजनक नहीं पाया गया तो उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है। ऐसे में जो मंत्री अपेक्षा की कसौटी पर खरे नहीं उतरे हैं उनका पद जा सकता है। फिलहाल मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में कुल 9 मंत्री हैं। प्रदेश की कैबिनेट मे मुख्यमंत्री समेत कुल 18 मंत्री हो सकते हैं। हाल ही में विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त किया जा चुका है।kejriwalmann-1654874549.jpg