निजी चैनलों के पत्रकारों पर पंजाब पुलिस की नजर

in #punjab2 years ago

IMG_20221205_105137.jpgसमाज में गलत प्रचार करने वाले कुछ सोशल मीडिया चैनलों पर कंट्रोल करने के लक्ष्य से डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव द्वारा विभिन्न अनधिकृत तौर पर सोशल मीडिया का काम करने वाले पत्रकारों की सूची जिला पुलिस से मांगी गई है। गौरतलब है कि कुछ निजी सोशल मीडिया चैनलों द्वारा स्थिति बिगाड़ने में घटिया कार्यप्रणाली पेश की जा रही है। इसके अलावा लोगों को भी ब्लैकमेल किया जा रहा है।पंजाब के सभी जिलों में डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा एक और सख्त कदम उठाते हुए जिला पुलिस प्रभारियों को अपने-अपने जिले में लोगों द्वारा चलाए जा रहे निजी सोशल मीडिया चैनलों की पूरी जानकारी इकट्ठी करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद संबंधित थानों के अधीन आते निजी चैनल चलाने वाले व्यक्तियों की जानकारी गुप्त तौर पर एकत्रित करनी शुरू कर दी है। इस जानकारी में चैनल चलाने वाले की पढ़ाई, पता, संपर्क नंबर, चैनल का नाम, कब चैनल शुरू किया आदि विवरण एकत्रित किया जा रहा है। इसके साथ सोशल मीडिया पर पाए जाने वाले संदेश के अलावा बर्ताव, लिंक संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

Sort:  

All post like please

Please like my post

Sir please like 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏