Agra Crime: होटल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, रिश्वत देने के बाद भी नहीं लगी नौकरी

in #news2 years ago

15_07_2022-youth_suicide_agra_22893367.jpg

सिकंदरा के शास्त्रीपुरम में एक होटल में युवक ने खुदकुशी कर ली। होटल के कमरे में फंदे पर उसका शव लटका मिला। स्वजन का आरोप है कि पुत्र से एक शिक्षक ने नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये रिश्वत के लिए थे। ये रकम उसने लोगों से कर्ज लेकर दी थी।
मूलरूप से जगनेर के गांव मेवली निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र वीरम सिंह चालक था। वह शास्त्रीपुरम में किराए पर कमरा लेकर रहता था। गुरुवार की सुबह उसने शास्त्रीपुरम के होटल अनमोल पैलेस में कमरा लिया था। जिसमे खुद को बंद कर लिया। देर रात तक बाहर नहीं आया तो होटल के स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने कमरा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाज़ा नहीं खुला तो स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा खोला तो दीपक का शव रस्सी से पंखे पर लटका हुआ था। पुलिस को कमरे से दीपक का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने विवेक नाम के एक शिक्षक पर नौकरी के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। दीपक के अनुसार उसने ये रकम लोगों से कर्ज लेकर दी थी। उसकी नौकरी नही लगी थी। जिसके चलते लोग उससे तकादा कर रहे थे। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।