बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे - स्वतंत्र देव सिंह

in #basti2 years ago

बस्ती 12 अक्टूॅबर ।जनपद में प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि, विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हर्रैया तहसील के दुबौलिया ब्लाक में ग्राम पंचायत बंजरिया सूबी पंचायत भवन पर विसुनदासपुर के 36 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया, जिसमें भुना चना, गुड, बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती, 2-2 नहाने का साबुन, 5 किलो लाई तथा 10 किलो आलू शामिल है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है।IMG-20221012-WA0534.jpg मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का निर्देश दिया है।साथ ही उन्होंने कटरिया बंधे से मोटर बोट के द्वारा नदी के अंदर स्थित सुविखाबाबू ग्राम का भ्रमण किया। सुविखाबाबू गांव में 22 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शरणालय में निवास करें।
इस दौरान सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक अजय सिंह, जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, अध्यक्ष महेश शुक्ला, रामरतन चौधरी, प्रमुख अभियंता एन.सी. उपाध्याय, मुख्य अभियंता गंडक आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता गंडक अवनीश साहू, अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी, अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड 4 राकेश कुमार गौतम, उप जिलाधिकारी हर्रैया गुलाबचंद, तहसीलदार इंद्रमणि तिवारी, डीएसओ सत्यवीर सिंह, ग्राम प्रधान कन्हैया, उपस्थित रहे।