बाढ़ पीड़ितों में मुख्यमंत्री ने बाटी राहत सामग्री

in #basti2 years ago

बस्ती 13 अक्टूबर । जनपद में प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने वृहस्पतिवार को बस्ती जिले का हवाई सर्वेक्षण करके बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश प्रदान करते हुए कहा है कि युद्धस्तर पर सभी बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री प्रदान की जाए।IMG-20221013-WA0628.jpg
आज सर्वोदय विद्यालय हींगापुर हर्रैया मे बाढ़ से पीडि़त 2 सौ लोगो मे राहत सामाग्री बाटने के बाद सम्बोधित करते हुए श्री योगी ने कहा कि बाढ प्रभावित परिवारों के साथ सरकार ख़डी है, सभी को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।बाढ प्रभावित परिवारों को युद्ध स्तर पर राहत सामग्री वितरित की जाएं।जिला प्रशासन को पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री-आटा, चावल, गेहूं, सूखा चना, तेल, नमक, दाल, दियासलाई, मोमबत्ती, बाल्टी, दवा की किट उपलब्ध करायी गयी हैं। युद्धस्तर पर सभी बाढ पीड़ितों को राहत सामग्री प्रदान की जाए।नदी का जलस्तर बढ जाने एवं तेज प्रवाह के कारण मुख्य मार्गों के कट जाने से राहत एवं बचाव कार्य थो़डा बाधित हुआ है।
उन्होंने कहा कि जनहानि पर पी़िडत परिवार को चार (4) लाख रुपए का मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी परिवार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है और उसके पास रहने का कोई साधन नहीं है तो उसे मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जिनके मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए तथा पशुहानि हुई है उन्हें भी अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। सांप के काटने पर तत्काल एंटी स्नेक वेनम लगाया जाना सुनिश्चित किया जाए। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी स्नेक वेनम एवं एण्टी रैबीज इन्जेक्शन उपलब्ध कराया गया है।लेकिन प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं।
उन्होंने ने कहा कि बाढ की त्रासदी का मुकाबला सभी लोग मिलकर करें। बाढ़ के पानी के उतरने के बाद तत्काल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं छि़डकाव की कार्यवाही सम्पन्न की जाए। लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए। पानी उबालकर पीने के लिए जागरूक किया जाए।IMG-20221013-WA0631.jpg
उन्होंने कहा कि पहले किसान को सूखे का सामना करना प़डा अब जब फसल ख़डी है तब किसान को बाढ का सामना करना प़डा रहा है। किसान जिनकी फसल का बाढ एवं सूखे से नुकसान हुआ है, का सर्वे कराते हुए तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिन बाढ प्रभावित गांवों में भोजन बनाने की व्यवस्था नहीं है वहां पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की जाए।यदि ग्राम में कम्युनिटी किचन उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो वहां पर लोगों को सुबह एवं रात्रि में भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये जाए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पी़िडत परिवारों को राहतसामग्री उपलब्ध कराने के कार्य से जु़डने की अपेक्षा किया है।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी,कर्मचारी एंव भारी मात्रा मे पुलिस बल मौजूद रही।