महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की 5146वीं जयंती

in #agrsen2 years ago

श्री अग्रवाल समाज ब्यावर द्वारा श्री श्री 1008 महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की 5146वीं जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित की गई 10 दिवसीय जयन्ती महोत्सव का समापन समारोह मंगलवार को फतेहपुरिया बगीची में सम्पन्न हुआ।जयन्ती संयोजक आलोक गुप्ता ने बताया कि जयन्ती महोत्सव के दौरान सभी वर्गों के महिलाओं, पुरुषो, युवाओं, बुजुर्गो, शिशुओं हेतु विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताए आयोजित की गई। साथ ही श्याम भजन संध्या, राणी सती दादी माँ का पाठ, विराट कवि सम्मलेन व अग्रसेन महाराज की महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमे अग्रबंधुओ ने बढ़ चढ़ कर उमंग व हर्षोल्लास से से भाग लिया। प्रचार मंत्री भरत कुमार मंगल ने बताया कि समापन समारोह में महोत्सव के दौरान आयोजित हुई प्रतियोगिताओ के विजेताओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। साथ ही बुजुर्ग महिला व पुरुष, हवन में बैठने वाले भाग्यशाली व्यक्ति, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, बादशाह मेला वर्ष 2022 के बादशाह, वजीर व बीरबल, समस्त धड़ो के अध्यक्ष व मंत्री, छात्रसंघ महासचिव निर्वाचित हुए हर्ष गर्ग आदि को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती रामकन्या देवी, नरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता रहे। समापन समारोह का मुख्य आकर्षण मनोज रिया एन्ड पार्टी द्वारा महारास में दी गई प्रस्तुति रही। मंच संचालन सीए रमेश बंसल व श्रवण बंसल ने किया। मंत्री पवन रायपुरिया द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् जयन्ती संयोजक आलोक गुप्ता द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। समापन समारोह के दौरान अध्यक्ष नितेश गोयल, मंत्री पवन रायपुरिया, जयन्ती संयोजक आलोक गुप्ता, जयन्ती सह संयोजक सतीश सर्राफ, राजकुमार गोयल, लोकेन्द्र अग्रवाल,सीए रमेश बंसल, निर्मल बंसल, सीए आर सी गोयल, अनिल सर्राफ, कमल मुरारका, महेन्द्र जालान, रामचरण गोयल, कृष्ण कुमार गोयल, पवनकुमार गोयल, मुकेश अरड़का, अमित बंसल, रामनारायण डाणी, डॉ महेंद्र गर्ग,महेन्द्र सलेमाबादी,श्रवण बंसल, लक्ष्मीनारायण गोयल, शैलेन्द्र गुप्ता, सुनील सिंहल, सुखदेव मित्तल, अशोक गोयल,नविन गर्ग, राजेन्द्र सर्राफ, राजेन्द्र एन अग्रवाल, सतीश गर्ग, प्रेम जिंदल, मुकेश गर्ग, घनश्याम गर्ग, नरेश गुप्ता, चिंटू गर्ग, लक्ष्मीनारायण गोयल, सुनील जिंदल, ओमप्रकाश अग्रवाल PHED,शांतिप्रकाश डाणी, नवीन गर्ग, सुशील सिंहल, गणेश बुधिया, मुकेश गुप्ता, अरविंद बंसल,गोविंद अग्रवाल,अनिल मित्तल,निखिल जिंदल, विकास बंसल, रोशन बादशाह, केशव सर्राफ, पूर्वां डाणी, समता गोयल, अनीता मित्तल, नीलम बंसल, सीमा रायपुरिया,संतोष अग्रवाल, आशा गर्ग, मंजू गर्ग, अमिता मंगल,शांति बंसल, नमिता जालान, ललिता जालान, स्वाति सिंहल, अमिता गुप्ता, नरेश सिंहल, पुनीत बंसल, राहुल गोयल, राहुल अग्रवाल, अनुराग गोयल, आशीष गोयल, हर्ष बजाज, निशांत मंगल, निखिल बजाज, दीपेश गोयल, अभिषेक सटाक, गौरव गर्ग,रौनक बुधिया, मयंक सिंहल, जय बुधिया,अंकुर मित्तल, हिमांशु अग्रवाल, स्वप्निल गर्ग, प्रतिक सर्राफ, मंथन गुप्ता, निशांत सिंहल, मनन अग्रवाल, दिव्यांश मोदी, रजत अग्रवाल, चिराग गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल, नीलेश मित्तल, अनिरुद्ध मंगल समेत अनेक गणमान्य समाजबंधु उपस्थित रहे
IMG-20220928-WA0159.jpg