आज मंडला आएगा बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल गिरजेश का पार्थिव देह

in #bsf2 years ago

004.jpeg

  • त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा के समीप उग्रवादी हमला, मंडला का बीएसएफ जवान शहीद
  • भारत-बांग्लादेश सीमा पर एनएलएफटी के संदिग्ध उग्रवादियो के साथ भीषण मुठभेड़

005.jpeg

मंडला। त्रिपुरा में बांग्लादेश सीमा पर विगत दिवस उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में मंडला जिले के गिरजेश कुमार उद्दे 53 वर्ष शहीद हो गए। बीजाडांडी तहसील के ग्राम चारगांव माल निवासी उद्दे बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल थे। अभी वे त्रिपुरा में पदस्थ थे। बताया गया कि शुक्रवार को त्रिपुरा के पानीसागर सेक्टर में सीमा चौकी सिमना-द्वितीय की सीमा पर गश्त कर रहे एक दल पर घात लगाए बैठे उग्रवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में उद्दे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल अगरतला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद गिरजेश कुमार की पत्नी राधा देवी, दो पुत्र विपिन, तरुण और एक पुत्री चंद्रिका है। सभी जबलपुर में रहते हैं। घटना की जानकारी लगते ही वे सभी ग्राम चारगांव पहुंच गए हैं।

BSF 1.jpeg

  • आज पहुंचेगा पार्थिव शरीर :
    पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहीद के शव को अगरतला से कोलकाता होते हुए जबलपुर लाया जाएगा। यहां आज रविवार को शहीद के पार्थिव शरीर पहुंचेगा। इनके पार्थिव देह को उनके गृह ग्राम चारगांव माल ले जाया जाएगा। यहां पर सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
Sort:  

Om santi

Om shanti