महिलाएं हुई आत्म निर्भर, प्रतिमाह कर रही 20 हजार की आय

in #mahua2 years ago

008.jpg

  • उद्योगिनी संस्था के सहयोग से माँ संतोषी समूह की महिलाएं बना रही महुआ का तेल व अन्य हर्बल उत्पाद

मंडला। मां संतोषी स्वयं सहायता समूह मझगांव बबलिया ने महुआ 250 लीटर कोल्ड प्रेस तेल उद्योगिनी द्वारा आरोही आर्गेनिक से करार कराकर नैनीताल, उत्तराखंड भेजा जा रहा है। जिससे समूह को 20 हजार रुपए माह की आय प्राप्त हुई। उद्योगिनी संस्था के माध्यम से माँ संतोषी स्वयं सहायता समूह ने आरोही प्राकृतिक उत्पाद नैनीताल के साथ करार किया है। आरोही संस्था इस महुआ तेल का उपयोग हर्बल महुआ साबुन के निर्माण में करती है।

009.jpg

उद्योगिनी महिलाओं को उत्पादन से लेकर बाजार तक जोड़ती है और मूल्य श्रृंखला के प्रत्येक नोड पर रोजगार सृजित करती है। बता दें कि ग्रामीण लोगों को अपने जोखिमों में विविधता लाने की जरूरत है, इसलिए संस्था उनकी आय के आधार को बढ़ाने, निर्भरता को कम करने और उन्हें उद्यमिता की ओर उनकी यात्रा को मजबूत करने मे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है।
संस्था द्वारा ऑयल और अन्य हर्बल उत्पादों की मूल्य श्रृखंला पर मंडला डिंडोरी में बहुत ही बेहतर काम किया जा रहा है। 30 समूहों को इन उत्पादों के उत्पादन से जोड़कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने मे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में संस्था बहुत ही उत्साह के साथ कार्यरत है।

संस्था के मध्यप्रदेश प्रबंधन विवेक जैन ने कहाँ की हम गाँव में बहुतायत में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों में संभव प्रसंस्करण एवं सप्लाई चैन,बाज़ीकारण में समूहों की हर सम्भव मदद कर रहे है जिससे किसानों की आय दुगना करने का प्रधानमंत्री जी का सपना साकार करने मे हम अपना हर संभव योगदान दे सके। आगे भी अन्य सम्भव उत्पादों पर ट्रायल किये जा रहे है जो जल्द ही लोकल बाज़ारो में भी उपलब्ध होंगे।