सावन के अंतिम सोमवार गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

in #last2 years ago

d3675983-1466-4416-8174-bba33aa4a7a5.jpg

  • सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

मंडला। सावन माह के अंतिम सोमवार को नगर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा और भक्त दिन भर भोले की भक्ति में लीन रहे। शिवालयों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक करते रहे। भक्तों ने शिवलिंग पर आक-धतूरा बिल्वपत्र चढ़ाए और प्रसादी का भोग लगाकर खुशहाली की कामना की। जिले भर में सावन का अंतिम सोमवार श्रृद्धापूर्वक मनाया। इस दौरान शिवालयों पर दिनभर शिव-भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं की आवाजाही अलसुबह से ही शुरू हो गई थी। शिव को रिझाने के लिए शिवभक्तों ने श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर बिल पत्र, सूखा मेवा, दूध, अबीर, गुलाल चढ़ा कर पूजा-अर्चना की।

38d74c53-ae62-4870-b02d-c3287bfd1a8d.jpg

वही कई श्रद्धालु पैदल जत्था के रूप में शिवालयों में पहुंचकर शिव की पूजा-अर्चना की। शहर के रपटाघाट स्थित बाहर ज्योर्तिलिंग शिव मंदिर, सिद्ध घाट, सहस्त्रधारा सहित आसपास क्षेत्र कई शिवमंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। इस दौरान शिवालयों में दिन में भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी चलता रहा। मंदिर में सुबह से ही भक्तों आना शुरू हो गया। शाम को भी कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

  • गूंजे ओम नम:शिवाय और त्रयम्बकम यजामहे :
    श्रावण मास के सोमवार पर शिवालयों में भोले बाबा के भक्तों ने पहुंचकर आराधना की। हर जगह जय बोले बाबा, हरहर महादेव, ओम नम:शिवाय और त्रयम्बकम यजामहे आदि जयकारे, मंत्र गूंजते रहे जिससे सारा शहर धर्ममय बना रहा। भोले बाबा के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्घालुओं ने सावन सोमवार का अंतिम व्रत धारण किया। नगर सहित आसपास के क्षेत्र के धार्मिक स्थलों और शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। विभिन्न धार्मिक आयोजन भी हुए। श्रावण मास में पूरे माह धार्मिक आयोजन नगर में होते रहे। जिसमें अखंड रामायण, रामधुन, रूद्रि निर्माण शामिल है।

30a70765-b20f-4ecf-a3c5-556bf8c7d35f.jpg

श्रावण मास का यह महीना परंपराओं के मुताबिक पुण्य माह माना जाता है। जिससे विशेष रूप से धार्मिक आयोजन हो रहे है। खासकर महिलाओ द्वारा श्रावण मास के हर सोमवार पर व्रत धारण किया जा रहा है। शिवजी का पूजन पूरे माह भर चलता है। श्रद्घालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए मंदिरों, शिवालयों में विशेष इंतजाम किए गए। जगह जगह भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया गया। सावन सोमवार के अवसर पर शाम को रेवातट पर होने वाली महाआरती में शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्घालु शामिल हुए। भोलेनाथ के साथ पतित पावनी नर्मदा का पूजन अर्चन किया। महाआरती के लिए समिति ने विशेष इंतजाम किए।

  • झंडा चौक में पूजन :

001.jpg
सावन सोमवार के चलते अंतिम सोमवार को राजीव कालोनी झंडा चौक स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में भगवान भोले के भक्त अनुष्ठान में जुटे रहे है। रूद्रि निर्माण, अखंड रामायण पाठ, सोमवार व्रत समेत अन्य धार्मिक आयोजन का क्रम चल रहा है। शिव मंदिर में सोमवार के दिन विशेष पूजन अर्चन किया गया। यहां भगवान शिव के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए। भोले बाबा के भक्तो को मंदिर में प्रसाद वितरित किया गया। सावन सोमवार में नगर का वातावरण धर्ममय बना रहा।

Sort:  

सावन मास में सभी कि पुजा अर्चना का फल भगवान भोलेनाथ सभी को जल्दी प्रदान करे