मतदान दलों के भोजन व विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था करें

in #mandla2 years ago

_______ ___ ____ __ ____ ____ (3).jpeg

  • मंडला जनपद सहित द्वितीय चरण के मतदान केंद्रों में तैयारियाँ पूर्ण करें
  • महिला मतदानकर्मियों के लिए भी व्यवस्था बनाएं
  • कलेक्टर एवं एसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

मंडला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने द्वितीय चरण के निर्वाचन में शामिल मंडला जनपद के क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एसडीएम मंडला एवं सीईओ जनपद, मंडला जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केंद्रों में आगामी एक जुलाई को होने वाले मतदान के संबंध में सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण करें।
_______ ___ ____ __ ____ ____ (5).jpeg
उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इसी प्रकार मतदानकर्मियों के रुकने के लिए पीने का पानी, रात्रि कालीन प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित रखें। उन्होंने बकौरी प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी भी ली।
_______ ___ ____ __ ____ ____ (6).jpeg
कलेक्टर ने कहा कि मतदान दलों के भोजन एवं विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था करें। इसी प्रकार महिला मतदानकर्मियों के लिए भी व्यवस्था बनाएं। कलेक्टर एवं एसपी ने अपने भ्रमण के दौरान फूलसागर, बकौरी, खारी, लावर तथा लिंगापौड़ी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
_______ ___ ____ __ ____ ____ (4).jpeg
_______ ___ ____ __ ____ ____ (8).jpeg

Sort:  

👍

ओ पी