छोटी, बड़ी कोशिशों से पर्यावरण को कर सकते है संरक्षित

in #mandla2 years ago

नैनपुर निवारी के चकोर नदी तट पर किया वृक्षारोपण
003.jpg
मंडला। केवल पृथ्वी एक हैं की थीम पर 5 जून को ग्राम पंचायत निवारी में चकोर नदी के तट पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने यहां पौधरोपण किया। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण को बचाने जागरूकता रैली निकाली गई। रैली जनपद पंचायत कार्यालय से चकोर नदी तक पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता संदेश देते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। रैली के बाद चकोर नदी तट पर वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान समाज सेविका किरण भारद्वाज ने पर्यावरण बचाने एवं पौधारोपण करने के लिए दीवार लेखन कर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर एसडीएम प्रियंका वर्मा ने कहां कि प्रदूषित हो रहे पर्यावरण की वजह से आज अनेक बीमारियां उत्पन्न हो रही है, ऐसी स्थिति में पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने व अपने जीवन को खुशहाल रखने पर्यावरण को संरक्षित करना किसी एक की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए हर व्यक्ति, हर समाज, हर संगठन और सरकार को मिलकर आगे आकर काम करना होगा। प्रकृति को सींचना होगा यह हमारी एक छोटी बड़ी कोशिशों से ही संभव है।
पर्यावरण को बचाने करें प्रेरित :
एसडीएम प्रियंका ने कहां कि वृक्ष लगाने का कोई दिन नहीं होता इसे कभी भी लगाया जा सकता है। यह कार्य हम सभी के लिए जीवनदायिनी हैं। इसके लिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वृक्षारोपण अवश्य करें हम सभी को मिलकर इसकी चिंता करनी चाहिए और आगे आकर पौधारोपण करने लोगों को भी प्रेरित करें जागरूक करें, जिससे पर्यावरण का वजूद पंचतत्व यानी जल अग्नि वायु प्रकाश पृथ्वी पर ही निर्भर है। इनके संतुलन से प्रकृति हमें रहने योग्य पर्यावरण देती है। ईश्वर ने हमें भरपूर संसाधन दिए तो उन्हें उपभोग करने की इच्छा शक्ति लालसा होनी चाहिए जिससे हम सभी को एक स्वच्छ वातावरण पर्यावरण मिलता रहे।
ये रहे उपस्थित :
आयोजित कार्यक्रम में नैनपुर एसडीएम सुश्री प्रियंका वर्मा, तहसीलदार कमलेश राज नीरज, सीईओ जनपद पंचायत वत्सला शिवहरे, मप्र डेराआ मिशन प्रबंधक रविन्द्र डेहरिया, विकासखंड समंवयक जन अभियान परिषद रुचिका शर्मा, तेजस्वनी समूह प्रबंधक अंजय विश्कर्मा, समाजसेवीका किरण भारद्वाज, भानु प्रताप सिंह, विकास शुक्ला, प्रवीण ठाकुर, आरकेएसके मास्टर ट्रेनर हेमकरण भंवरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, बीएसडबल्यू के छात्र, जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के संतोष भावरे, न्यू विजन सोसाइटी, यूनिसेफ से सुभाष बंसकार समेत समाजसेवी व नागरिक मौजूद रहे।