मतदाता जागरूकता के लिए खेल गतिविधियाँ एवं दीपदान

in #mandla2 years ago

मतदाता जागरूकता के लिए खेल गतिविधियाँ एवं दीपदान (7).jpeg
मंडला। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में मतदाता जागरूकता के लिए जनपद से लेकर पंचायत स्तर तक अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में नैनपुर जनपद के बरबसपुर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बरबसपुर में महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदान की शपथ भी ली गई। इसी प्रकार बीजाडांडी क्षेत्र के पापरीकला में नर्मदा नदी की पंचायतों में दीपदान का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया एवं मतदान शपथ ली गई।
मतदाता जागरूकता के लिए खेल गतिविधियाँ एवं दीपदान (10).jpeg

मतदाता जागरूकता के लिए खेल गतिविधियाँ एवं दीपदान (5).jpeg