कटीली झाडिय़ों में बिखलाता मिला नवजात

in #newborn2 years ago (edited)

d2dc22f7-bea5-465b-8289-9226fbae7f84.jpg

  • बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे
  • उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल
  • दर्द से कहारने की आवाज सुनकर लोगों ने देखा, स्थिति गंभीर
  • मंडला में मानवता हुई शर्मसार

मंडला। जिला मुख्यालय के उपनगरीय क्षेत्र महाराजपुर थाना अंतर्गत दादा धनीराम वार्ड के कारीकोन क्षेत्र की झाडिय़ों में एक नवजात की रोने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी मच गई। बच्चे की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए और बच्चे को निकालने का प्रयास करने लगे। बड़ी जदोजहद के बाद नवजात को कटीली झाडिय़ों से बाहर निकाला गया। जिसके बाद मौजूदा लोग ने डायल 100 और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।

Navjat (3).jpg

जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर महाराजपुर के कारीकोन क्षेत्र में एक कटीली झाडिय़ों के बीच नवजात के रोने की आवाज लोगों को सुनाई दी। नवजात के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और एम्बुलेंस के आने के पहले स्थानीय लोगों को बच्चें को एक साफ कपड़े में रखा। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

  • दर्द से बिलख रहा था नवजात :
    घटना के संबंध में पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार सुबह कारीकोन से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उन्होंने नजदीक जाकर झाडिय़ों में देखा तो पाया कि वहां एक नवजात पड़ा हुआ है और दर्द से बिलख रहा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने नवजात को कपड़ों में लपेटकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।

Navjat (2).jpg

  • माता-पिता की तलाश कर रही पुलिस :
    अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि नवजात की प्री मैच्योर डिलीवरी हुई है। खुले में रहने के कारण उसे इन्फेक्शन हो गया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महाराजपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि महाराजपुर थाना क्षेत्र में नवजात मिला है, जो कि लड़का है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर माता-पिता की तलाश शुरू कर दी है।
Sort:  

Sad 😭

Aise dushkarmiyon ko pakadkar aam public ke dwara saja milani chahie taki dobara aisa koi bhi vyakti is prakar Ka kukarm Na kar sake

Bahut hi dukhad hai