मंडल स्तर पर रोपे जाएंगे सात हजार पौधे

in #green2 years ago

008.jpg

  • अभियान को सफल बनाने और पौधारोपण करने का लिया संकल्प
  • हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा घुघरी की बैठक सम्पन्न

मंडला । भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे हरा भरा मप्र अभियान के अंतर्गत मंडला जिले के विकासखंड घुघरी मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी मंडला के जिला महामंत्री नीरज मरकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद साहू, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के बिछिया विधानसभा प्रभारी प्रगल्भ तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बिछिया विधानसभा प्रभारी प्रगल्भ तिवारी ने अभियान से जुड़े विषयों को विस्तृत से चर्चा करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व भाजपा मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान का विगत दिवस शुभारंभ किया। अभियान के शुभारंभ समारोह में भोपाल में 75 पौधे रोपित किए गए। इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 75 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा है।

हरा भरा मप्र अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर और महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को 25- 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार राजधानी से लेकर पंचायत स्तर तक 75 लाख पौधों का रोपण होगा। हर मंडल में लगभग 07 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। युवा मोर्चा का यह अभियान न सिर्फ अभियान हैं बल्कि भाजयुमो के प्रत्येक कार्यकर्ता का नैतिक कर्तव्य हैं। वृक्ष जो की पर्यावरण संतुलन में अहम भूमिका का निर्वहन करते हैं। इसलिए हम इस अभियान से जुड़े व अपने नैतिक दायित्व का पालन करें।

gh.jpg

हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा घुघरी द्वारा नमो उपवन घुघरी में वृक्षारोपण कर किया गया। इस दौरान भाजयुमो जिला कार्यालय मंत्री दीपक नामदेव, भाजयुमो घुघरी अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा नैनपुर ग्रामीण अध्यक्ष सुधीर नामदेव, लकी सोनी, राकेश सेन, राकेश नंदा, अम्बू प्रसाद साहू, नितेश साहू, सावन अग्रवाल, देवलाल धुर्वे, दुर्गेश प्रजापति, सुनील झारिया, आशीष झारिया एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पंचायत स्तर तक अभियान को सफल बनाने एवं वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।

Sort:  

Good job