करंट लगने से गाय की मौत, निवास के आईटीआई वार्ड की घटना

in #mandla2 years ago

006.jpg
जानकारी लगते ही बिजली सप्लाई कराई बंद, मौके पर पहुंचा विभाग
मंडला। जिले में सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने अपना रूख बदला और करीब चार बजे तेज हवा, तूफान शुरू हो गई। जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ जमकर पानी बुझार हुई। जिसे तपतपाती धरती की गिली होकर सौंधी खुशबू बिखेर दी। वहीं इस हवा, तूफान ने कई पेड़ पौधों को नुकसान भी पहुंचाया। पेंडों की टहनियां टूट गई, कई कमजोर पेड़ धराशाई हो गए। कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। थोड़ी देर के लिए बदले मौसम के मिजाज ने मौसम को खुशनुमा भी कर दिया। वहीं कुछ क्षेत्रों में नुकसान होने की भी खबर सामने आई।
जानकारी अनुसान विकासखंड निवास में भी मौसम में अचानक आए बदलाव के साथ हवा तूफान के साथ तेज बारिश हुई। वही कुछ जगह निवास नगर में लगे बिजली के पोल में करंट दौडऩे लगा। इसी दौरान एक गाय इस बिजली के करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही गाय की मौत हो गई हो गई। बताया गया कि करंट लगने से निवास क्षेत्र के भोला यादव पिता राजेश यादव 26 वर्ष आईटीआई वार्ड पांच मवेशी चराने गए थे, वही लौटते समय एक गाय बिजली के खंबे से टकरा गई।
बता दे कि उस बिजली के खंबे में करंट दौड़ रहा था, और गाय उस करंट की चपेट में आ गई और गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वही दो गाय को भी हल्का झटका लगा है। समाचार लिखने जाने तक बिजली के पोल में करंट दौड़ रहा था। घटना की जानकारी बिजली विभाग को दे दी गई हैं। जिसके बाद क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। जानकारी लगते ही मौके पर बिजली विभाग कर्मचारी पहुंच गए हैं।

Sort:  

So sad

So sad

Bura hua

Dardnak hadsa