परिवार सर्वेक्षण के बाद घरों की दीवाल पर नंबर किया जाएगा अंकित

in #mandla2 years ago

0010.jpg

  • ग्रामवार परिवारों का सर्वे कराने प्रपत्र कराए तैयार
  • नवभारत साक्षर योजना अंतर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र में बैठक आयोजित
  • एप द्वारा एंट्री के संबंध में दी विस्तार से जानकारी
  • नवसाक्षर व्यक्तियों की दक्षता आकलन एवं वर्गीकरण करने के संबंध में दी जानकारी

मंडला। नवभारत साक्षर योजना अंतर्गत जनपद शिक्षा केन्द्र बिछिया में जन शिक्षकों एवं संकुल केंद्र समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपी ठाकुर एवं सहायक परियोजना समंवयक मनीष दुबे, बीएल यादव, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र बिछिया माखन सिंह चौहान मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित अतिथियों द्वारा निरक्षरों का चिन्हांकन, अक्षर साथियों का चिन्हांकन करना सामाजिक चेतना केन्द्रों का संचालन नवसाक्षर व्यक्तियों की दक्षता आकलन एवं वर्गीकरण करने के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विकासखंड अकादिमक समन्वयकों, जनशिक्षकों एवं उप समन्वयकों को इसकी मानीटरिंग के लिए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक द्वारा निर्देश दिए गए। समस्त जन शिक्षक एवं उप समन्वयकों को नवभारत साक्षरता के अंतर्गत ग्रामबार सभी परिवारों का सर्वे कराए जाने हेतु प्रपत्र तैयार कराया गया। जिसमें प्रपत्र का नाम शिक्षा सर्वे 2022- 23 दिया गया। सर्वे के दौरान परिवार सर्वेक्षण के बाद घरों की दीवाल पर नंबर अंकित किया जाए।
निरक्षर साक्षर साथियों के सर्वे के साथ-साथ विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रपत्र भी दिए गए, जिससे शिक्षक एक बार जब सर्वे करने जाए तो एक बार में ही सारी जानकारी एकत्रित करें। बैठक में जो प्रपत्र जन शिक्षकों और समन्वयको को दिए गए उनमें शिक्षा सर्वे 2022-23 नवप्रवेशी अप्रवेसी की जानकारी, जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, वैक्सीनेशन की जानकारी, आयुष्मान कार्ड से संबंधित जानकारी एकत्रित करने के प्रपत्र भी सभी जन शिक्षकों और समन्वयको को दिए गए। शतप्रतिशत अध्ययनरत बच्चों की मैपिंग, अभिलेखों का संधारण, शाला परिसर की स्वछता मध्यान्ह भोजन संचालन एवं एप के द्वारा एंट्री के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।