धोरों की धरती पर गर्मी व लू बरपा रही कहर, पारा 45 डिग्री पार

in #mohangarh2 years ago

मोहनगढ़VideoCapture_20220516-150718.jpg में तेज गर्मी व लू अभी और कहर बरपाएगी। मई माह के दस दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सुबह से तेज गर्मी व लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। लोग गर्मी से बचने के लिए जतन करते नजर आ रहे है। दोपहर में बाजार में सन्नाटा नजर आ रहा है। वहीं, सड़के भी पिछलने शुरू हो गई है। बीते तीन दिनों से दिन का तापमान में 45 डिग्री से पार चल रहा है। मौसम विभाग आगामी दिनों में लू चलने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना जता रहा है।
कुछ दिन पूर्व तेज हवा व अंधड की वजह से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से भी राहत मिली थी। लेकिन बीते दिनों से तापमान में बढ़ने के साथ गर्मी व लू से लोगों का हाल बेहाल कर दिया। लोग दिन भर पसीनें तरबतर नजर आ रहे है। सुबह से सूरज की किरण निकलने के साथ लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर तक तब मानों आसमान से आग बरस रही हो। दोपहर में तेज गर्मी की वजह से सड़के भी पिघलने लग गई है। बीते तीन दिनों से तापमान 45 से पार चल रहा है। मौसम विभाग ने हिट वेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों ने भीषण गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी व गन्ने का ज्यूस पीते नजर आए। वहीं लोग जरूरी काम होने पर घरों से बाहर निकल रहे थे। लोग साथ में पानी की बोतल, कपड़ा मुंह व सिर पर ढक करके निकल रहे है। लोगों ने अपनी दिनचर्या बदलते हुए लोग घरों से सुबह व देर शाम को घर से बाहर निकल रहे है। वही, दोपहर में घरों से बाहर निकलते समय छाता लेकर निकल रहे है।