भाजपा का केजरीवाल पर हमला

in #punjab2 years ago

राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या मुसलमानों को बसाने संबंधी विवाद के बीच भाजपा की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार पर गुरुवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके अधिकारियों ने आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) श्रेणी के फ्लैट ‘‘घुसपैठियों'' को देने का अनुरोध करते हुए एक के बाद एक कई पत्र लिखे। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार ने यहां एक शिविर में रह रहे पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों को उचित बिजली कनेक्शन तक नहीं दिया है, लेकिन उसने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए उचित आवास, भोजन और अन्य सभी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं।
गुप्ता ने कहा, ‘‘रोहिंग्या मुसलमानों को EWS फ्लैट उपलब्ध कराने के संबंध में दिल्ली सरकार के गृह विभाग और उसके जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण पूर्व) से FRRO (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय), NDMC (नई दिल्ली नगरपालिका परिषद) और संबंधित डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) को कई पत्र भेजे गए।'' आधिकारिक दस्तावेजों से दर्शाया गया है कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की एजेंसी दक्षिणी दिल्ली के मदनपुर खादर में एक अस्थायी बस्ती में रह रहे रोहिंग्या परिवारों को पिछले साल जून में आग लगने के बाद स्थानांतरित करने के विकल्प पर काम कर रही हैं।