भगवान कृष्ण की आराधना से मिलती है जन्म मरण के बंधन से मुक्ति अलका

in #aligarh2 years ago

पिसावा। कस्बा के शिवालय मंदिर पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में छठवे दिन बाल व्यास अलका किशोरी द्वारा श्री कृष्ण जन्म, कृष्ण की बाल लीलाएं, रुक्मणी विवाह, रासलीला आदि कथाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया। कथा के मध्य श्री कृष्ण जन्म व रुक्मणी विवाह की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। व्यास द्वारा कथा के बीच में गाए गए भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। बाल व्यास ने भगवान कृष्ण के जन्म को संतो की रक्षा के लिए तथा राक्षसों के विनाश के लिए होना बताया तथा सभी भक्तों से कृष्ण की आराधना करने को जन्म मरण के बंधन से मुक्ति का साधन बताया। कथा के बाद में महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। रात को भी देर तक भजनों का आयोजन मंदिर प्रांगण में होता रहा। इस मौके पर परिक्षित मनोज शर्मा, नेहा शर्मा, आशा देवी, चंचल देवी, ब्रजबाला गुप्ता, निरंजनलाल गुप्ता, विकल चौधरी, भूरा शर्मा, प्रेमवती शर्मा, कविता गुप्ता, सीमा वर्मा, रेनू देवी, सावित्री देवी, रामवती देवी, फूलवती देवी, किरन देवी आदि मौजूद थे।