अलीगढ़ पलसेडा में पहुंचकर सांसद सतीश गौतम ने किया योग में जगह-जगह हुए योग कार्यक्रम

in #aligarh2 years ago

IMG-20220621-WA0428.jpgअलीगढ़ खैर 21 जून विश्व योगा दिवस के रुप में मनाया गया। खैर क्षेत्र के टप्पल ब्लॉक के गांव पलसोड़ा में अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के द्वारा पहुंचकर योग किया। सांसद ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे भारत देश में 21 जून को योग दिवस मनाया गया है। इसी संबंध में उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र स्थित पलसोड़ा गांव में पहुंचकर सभी ग्रामीणों के साथ योग किया। उन्होंने बताया नित्य योग करने के कई फायदे हैं। योग करने से हमारे शरीर निरोग रहता है। वही खैर क्षेत्र के आर्रना गांव स्थित शालनी शर्मा के शिक्षण संस्थान पर जिले के कई अधिकारियों सहित दिव्यांग छात्र छात्राओं ने भी योग किया। वही जरारा गांव स्थित ग्रामीणों ने योग किया। वहीं खैर कस्बे के सरिया मिल के निकट राम प्रकाश पंडित जी के यहां योग कार्यक्रम किया गया। योग कर संदेश दिया कि योग करने से हमारा शरीर निरोग रहता है।IMG-20220621-WA0430.jpgIMG-20220621-WA0429.jpg