अलीगढ़ दहेज हत्या के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

in #aligarh2 years ago

IMG-20220626-WA0036.jpgअलीगढ़ खैर कोतवाली क्षेत्र में दो माह पूर्व हुई दहेज हत्या में नामजद पति व सास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। खैर पुलिस शेष नामजदों की तलाश में जुटी है। बता दे मथुरा जनपद के थाना राया के गांव नीमगांव खेरिया निवासी जगन सिंह पुत्र प्यारेलाल की छोटी पुत्री हेमलता की शादी 14 मई 2021 को मोहसनपुर निवासी जितेन्द्र पुत्र गुलवीर सिंह के साथ हुई थी। चार अप्रेल को 20 वर्षीय हेमलता की मृत्यू हो गई थी। पांच अप्रेल को मृतका के पिता जगन सिंह ने पति जितेन्द्र, ससुर गुलवीर सिंह, सास बीरमती, ननद संगीता, ननदोई सतेन्द्र के खिलाफ दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया था। तभी से पुलिस नामजदों की तलाश में जुटी थी। मुकदमे के विवेचक/सीओ खैर आरके सिसौदिया के निर्देश पर सोफा चौकी इंचार्ज गौरव चौधरी ने दहेज हत्या के आरोपित जितेन्द्र व बीरमती को गौमत चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर मां बेटा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खैर पुलिस अन्य नामजदों की तलाश में जुटी है।