अलीगढ़ कोल में लगा सम्पूर्ण समाधान दिवस

in #aligarh2 years ago

अलीगढ़ IMG-20220702-WA0035.jpgकोल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मा. राजस्व मंत्री ने डीएम अलीगढ़ व एसएसपी के साथ सुनी फरियादियों की समस्याएं।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में इगलास विधायक मा. राजकुमार सहयोगी,मा.शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा, मा.कोल विधायक अनिल पाराशर रहे मौजूद।

कोल तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस मे 76 शिकायतों में 10 का मौके पर निस्तारण।

इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों व डीएम, एसएसपी,सीडीओ ने खरीफ 2021 में सर्वाधिक क्षतिपूर्ति प्राप्त करने बाले किसानों व सर्वाधिक बीमा करने बाले बैंक शाखाओं के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अलीगढ़ कोल तहसील में शासन के आदेश पर कोल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौक़े पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व मंत्री अनूप प्रधान ने डीएम अलीगढ़ इन्द्र विक्रम सिंह व एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।जबकि सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि,पेंशन, राशन,कृषि आदि विभागों से सम्बंधित रही। इसके साथ ही उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए।IMG-20220702-WA0036.jpgIMG-20220702-WA0033.jpgIMG-20220702-WA0039.jpg