अलीगढ़ खैर शरीर की समस्त बीमारियों का सफल उपचार है योग

in #aligarh2 years ago

अलीगढ़ खैर डॉ वीडी शर्मा ने बताया की जल औऱ एक्वा योग से शरीर को अनेकों फायदे होते है। जहां शरीर स्वस्थ रहता है वही गर्मी के मौसम में भी शरीर को कई रोगों को दूर भगाता है। इसलिए लोगों को चाहिए कि पूरे दिन में एक बार योग अवश्य करें।

IMG-20220623-WA0033.jpg
अलीगढ़ खैर क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक डा0 वीडी शर्मा ने योग पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि एक्वा योग करने से शरीर लचीला होता है शरीर के किसी भी हिस्से में होने वाला दर्द पूरी तरह समाप्त हो जाता है। थकान और तनाव से निजात मिलती है तथा गर्मी से छुटकारा मिलता है। एक्वा योग जोड़ों संबंधी समस्या, पीठ दर्द, पीठ में अकड़न व आथ्राइटिस की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए रामवाण है।

जल में रहकर अनुलोम विलोम के दोगुने फायदे मिलते हैं। इससे शरीर एनर्जी से भरा रहेगा साथ ही शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह तेजी से होता है। इसके लिए सबसे पहले पानी के अंदर पद्मासन की मुद्रा में बैठ कर दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। उन्होन कहा कि योग शरीर की समस्त बीमारियों का सफल उपचार है।

Sort:  

Right