भारत के कुल पदकों की संख्या 55, इनमें 18 गोल्ड आज कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो रहा है।

in #panky17672 years ago

IMG_20220809_054447.jpgIndia @ CWG 2022: भारत के लिए रविवार का दिन स्वर्णिम और ऐतिहासिक रहा। भारत ने अंक तालिका में पदकों का अर्धशतक भी लगा दिया। दिन खत्म होते समय भारत के कुल पदकों की संख्या 55 हो गई। स्क्वाश मिक्स्ड डबल्स जोड़ी दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने कांस्य जीतकर देश को 50वां पदक दिलाया। इससे पहले एथलेटिक्स में ऐतिहासिक सोना और चांदी मिली तो मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण पदक मिले। पुरुष त्रिकूद में एल्डोस पाल ने स्वर्ण पदक जीता जबकि इसी स्पर्धा में अब्दुल्ला को रजत पदक हासिल हुआ। मुक्केबाज निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू घणघस ने स्वर्ण अपने नाम किए। अन्य खेलों में भारतीय महिला हाकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर कांस्य पदक जीता और यह महिला हाकी टीम का 16 साल बाद इन खेलों कोई पहला पदक है।भारत का प्रदर्शन -

  • मुक्केबाज निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू घणघस ने जीते स्वर्ण पदक

  • त्रिकूद में एल्डोस पाल को स्वर्ण जबकि अब्दुल्ला को रजतअचंता शरत कमल और जी साथियान की पुरुष डबल्स टेबल टेनिस टीम फाइनल में हार गई जिससे उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा

  • अचंता शरत कमल पुरुष सिंगल्स के फाइनल में, रजत पक्का
    अन्नू रानी ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता

  • संदीप कुमार ने 10,000 मीटर पैदल चाल में जीता कांस्य पदक

  • भारतीय महिला हाकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य जीता
    सिंधू और लक्ष्य बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे, रजत पक्का

  • मुक्केबाज सागर ने 92+ किग्रा के फाइनल में, रजत पक्का

  • जी साथियान टेबल टेनिस में अपना सिंगल्स सेमीफाइनल मैच हार गए

(एथलेटिक्स)

  • 8 पदक भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जीते हैं जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत, तीन कांस्य शामिल हैं। यह भारत का अपने घर से बाहर एथलेटिक्स में कामनवेल्थ गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है

  • 25 वर्षीय एल्डोस पाल कामनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण जीतने वाले छठे भारतीय एथलीट बने

हाकी: सविता का शानदार प्रदर्शन

कप्तान सविता पूनिया के शानदार प्रदर्शन के बल पर भारतीय महिला हाकी टीम ने स्टापवाच विवाद से उबरते हुए यहां गत चैंपियन न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम मैच के अंतिम लम्हों में 1-0 से आगे चल रही थी, लेकिन आखिरी 30 सेकेंड से भी कम समय में उसने विरोधी टीम को पेनाल्टी कार्नर दे दिया। यह पेनाल्टी स्ट्रोक में बदला और ओलीविया मेरी ने न्यूजीलैंड को बराबरी दिला दी जिसके बाद मैच पेनाल्टी शूटआउट में खिंच गया। नियमित समय में भारत ने 29वें मिनट में सलीमा टेटे के गोल की बदौलत बढ़त बनाई थी।

शूटआउट में कप्तान और गोलकीपर सविता ने तीन प्रयासों को शानदार तरीके से नाकाम करके भारत का तीसरा कामनवेल्थ गेम्स में पदक पक्का किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत जीता था।

शूटआउट में मेगान हुल ने न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई, लेकिन सविता ने रोस टाइनन, केटी डोर और ओलीविया शेनन के प्रयासों को नाकाम कर दिया। भारत के लिए सोनिका और नवनीत ने गोल दागते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की।

स्क्वाश: पल्लीकल और घोषाल की जोड़ी को कांस्य

अनुभवी महिला खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की स्क्वाश जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक का मैच अपने नाम कर लिया। इस भारतीय जोड़ी ने आस्ट्रेलियाई जोड़ी डोना लोबनन और कैमरून को 11-8, 11-4 से हरा दिया।

टेबल टेनिस: शरत कमल ने जीता एक स्वर्ण, एक रजत, एक और रजत पक्का

3 पदक अचंता शरत कमल के नाम हो गए हैं। वह स्वर्ण और रजत जीत चुके हैं जबकि एक रजत पक्का किया। वह बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स में सर्वाधिक पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।IMG_20220809_054447.jpg