धार्मिक आयोजन में उमड़े श्रद्धालु

in #wortheum2 years ago

नगर में संत के सम्मान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान संत को हाथी पर बिठाया गया। ऊंट व घोड़ों के साथ सैकड़ों महिलाएं शोभायात्रा में कलश लिए चल रही थी। पांच दिन होने वाले धार्मिक कार्यक्रम रामस्नेही ट्रस्ट एवं बाली आई माता परिवारों के संयुक्त तत्वावधान में किला मैदान में हो रहा है। जिसमें संत सतगुरु नारायण के मुखारविंद से राम नाम की अमृत वर्षा होगी। शोभायात्रा में 108 कलशों के साथ मातृ शक्ति, ऊंट, घोड़ा आदि राजस्थान परंपरा में सजे हुए , राम नाम के कीर्तन व गूंज के साथ हजारों भक्तों ने संत की अगुवाई की। संगत में मानव जीवन में सद्भावना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए संत ने सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। सम्मेलन में नगर पालिकाध्यक्ष भारत चौधरी , पूर्व अध्यक्ष इंदू चौधरी, फौजी परवीन भाई ,गणपत सिंह दईया अन्य हजारों बाली नगरवासियों ने संत से आशीर्वाद लिया। इस दौरान रामजी राम नीका धारा के राष्ट्रीय प्रचारक आचार्य राम निवास, राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह ने सहयोग किया। सम्मलेन में ट्रस्ट सचिव केशव, भाजपा पदाधिकारी, अमृत चौधरी, हितेश माली, नोद सीरवी ,नरेश सीरवी उपस्थित रहे।IMG-20220919-WA0028.jpg