नरसाना में बालिका की मौत
भीनमाल के पास नरसाना गांव में रविवार को कृषि बेरे पर अपने घर में सो रही बालिका को सांप ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नरसाना निवासी मानाराम माली ने बताया कि उसकी भतीजी डिंपल (15) पुत्री माधाराम माली रात को अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान करीबन रात 1 बजे सांप ने काट लिया। इसके बाद बालिका के चिल्लाने पर घर के लोगों ने उठकर देखा तो आस-पास कोई नजर नहीं आया। इसके बाद परिजन उसे सेवड़ी के किसी चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां पर इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे मृत घोषित किया गया। बाद में परिजनों ने बालिका के कमरे से सांप को पकड़ा।
10 दिन से घर के आस पास घूम रहा था सांप परिजनों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से काला सांप मकान के आसपास घूम रहा था। परिजनों को अंदेशा है कि साप पहले से ही घर में घुसा हुआ था। मृतक बालिका डिंपल नरसाना में ही राजकीय विद्यालय में कक्षा नवी में पढ़ती थी। वह 6 भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।