कीटनाशक पिने से युवक की हुई मौत

in #pali16 days ago

पाली में 21 साल के एक स्टूडेंट ने दवाई समझकर गलती से कीटनाशक पी लिया। उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र अपने माता पिता की एकलौती संतान था। उसकी अकाल मौत से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार राजसमंद के मादा की बस्ती (दिवेर) निवासी 21 साल का नरेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम पाली के सादड़ी में किराए का कमरा लेकर बीएड की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को उसने गलती से दवा समझकर कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

साथी स्टूडेंट उसे इलाज के लिए सादड़ी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में उसे पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार को पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा गया।
Screenshot_20240728-073944_Gallery.jpg