निराश्रित महिला पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं आधार प्रमाण करवाएं
निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन का लाभ प्राप्त कर रहे निराश्रित महिला, जिन्होंने अभी तक अपने आधार कार्ड का प्रमाणीकरण नहीं कराया है। उन्हें सूचित किया जाता है कि वे तत्काल कलेक्ट्रेट माती के कक्ष संख्या-105 में अपने पति मृत्यु प्रमाण पत्र , आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा मोबाईल नम्बर के साथ उपस्थित होकर आधार प्रमाणीकरण करा लें। यदि किसी भी महिला निराश्रित को कलेक्ट्रेट कमरा नंबर 105 माती मुख्यालय तक पहुँचने में असुविधा है, तो ऐसी स्थिति में जनपद के निराश्रित महिला पेंशन के हेल्पलाईन 9795775366 /6265396077 पर उपरोक्त प्रपत्र व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं। साथ ही पेंशन सम्बन्धित किसी भी समस्या के निराकरण हेतु उक्त व्हाट्सएप नम्बर पर प्रार्थना पत्र प्रेषित करे । यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी कानपुर देहात ने दी है।