मासूम बच्ची ने चाचा से मांगा आम तो चाचा ने उतारा मौत के घाट,पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।

in #crime2 years ago

IMG_20220724_182017.jpg

यूपी के जनपद शामली में पुलिस ने 3 दिन पूर्व हुई मासूम बच्ची की हत्या के मामले में सनसनी खेज खुलासा किया है। बता दें कि पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके पास से पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया है। साथ ही बताया जा रहा है कांधला क्षेत्र में 3 दिन पूर्व एक मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी,और शव को बोरे में बांधकर छिपा दिया था। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का अभियोग पंजीकृत आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

दरअसल यह पूरी वारदात कांधला थाना क्षेत्र के गाँव खेडा कुर्तान की है। जहाँ पर 3 दिन पूर्व 5 वर्षीय मासूम बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी थी।मृतक मासूम का नाम खैरुनिशा था। बताया जा रहा था कि खैरुनिशां अपने घर के बाहर खेल रही थी। जहाँ से वह अचानक गायब हो गयी थी।जिसको परिजनों व ग्रामीणों ने काफी तलाश किया था, लेकिन कोई सुराग नही लग पाया था। वहीं आज पुलिस ने हत्या में नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया हत्यारोपी मृतका का चचेरा चाचा है जिसका नाम उमरदीन पुत्र जबरा है। हत्यारोपी के मुताबिक मृतका आम मांगी रही थी। एक बार मना करने के बाद भी खैरुनिशां नही मानी तो हत्यारोपी ने उसके सर में डंडा मार दिया और धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।और शव को छिपाने के लिए एक बोरे में बन्द कर मकान में डाल दिया था।
IMG_20220724_182032.jpg
जहाँ से पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और हत्यारोपी की तलाश शुरू कर दी थी। फिलहाल पुलिस ने आज हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।