भागवत कथा के पांचवे दिन किया श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन

in #bhopalgarh2 years ago

भोपालगढ़।
रतकुड़िया भोलाराम महाराज रूप रजत गौशाला तीखी देवरी धाम पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तहत पांचवे दिन कथावाचक रामस्नेही संप्रदाय रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। महाराज श्री ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम के द्वारा ही संभव हो सकती है। पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए महाराज ने बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा जब भगवान श्री कृष्ण को पूतना के वक्षस्थल से उठाकर लाती है उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। भगवान स्वयं अपने भक्तों की चरणरज मुख के द्वारा हृदय में धारण करते हैं। इस दौरान महंत रमेयादास महाराज, उत्तराधिकारी रामदास शास्त्री, पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, जिला परिषद सदस्य मांगीलाल पारासरिया, सरपंच वीरेंद्र डूडी ,पंचायत समिति सदस्य जगदीश डूडी सहित सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा में भाग ले रहे हैं।