संसार में वस्तु भगवान से अलग नहीं : गोविंद राम शास्त्री

in #bhopalgarh2 years ago

श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन
IMG-20230313-WA0020.jpg

भोपालगढ़।
रतकुड़िया तीखी पर रूप रजत गौशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तहत चौथे दिन सोमवार को कथा व्यास रामस्नेही संप्रदाय रामधाम खेड़ापा के उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री ने भगवान कृष्ण के जन्म एवं लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। शास्त्री ने
कहा कि परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा। प्रश्न यह है कि परमात्मा संसार में घुले-मिले हैं तो संसार का नाश होने पर भी परमात्मा का नाश क्यों नहीं होता।
इसका उत्तर यही है कि भगवान संसार से जुड़े भी हैं और अलग भी हैं। आकाश में बादल रहता है। और बादल के अंदर भी आकाश तत्व है। बादल के गायब होने पर भी आकाश गायब नहीं होता। इसी तरह संसार गायब होने पर भी परमात्मा गायब नहीं होते। संसार की कोई भी वस्तु भगवान से अलग नहीं है। उत्तराधिकारी गोविंद राम शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के घरों से माखन चोरी की। इस घटना के पीछे भी आध्यात्मिक रहस्य है। दूध का सार तत्व माखन है। उन्होंने गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। लोक संत भोलाराम महाराज देवरी धाम के महंत रमेयादास महाराज ने कहा कि प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। इसलिए असार यानी संसार के नश्वर भोग पदार्थों की प्राप्ति में अपने समय, साधन और सामर्थ को अपव्यय करने की जगह हमें अपने अंदर स्थित परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य रखना चाहिए। इसी से जीवन का कल्याण संभव है। इस दौरान उत्तराधिकारी रामदास शास्त्री सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।