मुख्यमंत्री गहलोत से मिलेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
भोपालगढ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सोमवार को जोधपुर में सुबह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पर भोपालगढ क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के नेतृत्व में उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत करेंगे। कांग्रेस नेता डॉ श्रवणराम मेघवाल व अरुण बलाई ने बताया कि सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जोधपुर आगमन के मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मुलाकात कर जन समस्याएं बता कर उनके समाधान की मांग रखी जायेगी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर उम्मीदवारों द्वारा अपनी जानकारी भी साझा की जाएगी।इसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ जोधपुर चलने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान पुसाराम मेघवाल,मनीराम मेघवाल,गणपत मेहरा,गीता बड़बड़,अरुण बलाई,डॉ श्रवणराम मेघवाल सहित कई जने गहलोत से मुलाकात करेंगे।