देवेंद्र सालेचा होंगे भाजपा शहर के नए जिलाध्यक्ष

in #bhopalgarh2 years ago

: जोशी का स्थान लेंगे, विधानसभा चुनाव में बदलेंगे समीकरण

जोधपुर। देवेंद्र सालेचा को भाजपा शहर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वे देवेंद्र जोशी का स्थान लेंगे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने दो संगठनात्मक जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जोधपुर शहर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नजदीकी माने जाने वाले देवेंद्र सालेचा को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। वह देवेंद्र जोशी का स्थान लेंगे जो कि इससे पहले दो बार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। जोधपुर शहर जिला भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण है। इसमें 3 विधानसभा क्षेत्र सूरसागर, जोधपुर शहर और सरदारपुरा जहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्तमान विधायक है वह आते हैं। यहां संघ के नजदीकी रहे देवेंद्र जोशी को हटाकर शेखावत के नजदीकी माने जाने वाले देवेंद्र सालेचा को कमान सौंपी गई है। सालेचा वर्तमान में शहर जिला कमेटी में महामंत्री के पद पर कार्यरत हैं। वे इससे पहले नगर निगम में उप महापौर भी रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव से पहले यह पहली बार बड़ा जातिगत बदलाव भाजपा ने किया है।

इससे पहले लगातार तीन बार ब्राह्मण जिलाध्यक्ष

जोधपुर शहर में इससे पहले लगातार तीन कार्यकाल ब्राह्मण जिलाध्यक्ष का रहा है। देवेंद्र जोशी दो बार और एक बार जगत नारायण जोशी अध्यक्ष रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में देवेंद्र जोशी जिला अध्यक्ष थे, जबकि लोकसभा चुनाव में जगत नारायण के हाथ में कमान थी। इस बार जैन समाज से जिलाध्यक्ष चुनकर अगले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नया संदेश दिया है। इससे पहले तक जोधपुर शहर विधानसभा से जैन समाज का प्रत्याशी भाजपा का उम्मीदवार होता आया है।

बोराणा बोराणा को जिला प्रभारी1

भाजपा ने इसी के साथ जोधपुर के ही राजेंद्र बोराणा को बालोतरा का संगठनात्मक प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही कुल 17 जिलों के प्रभारी बदले गए हैं।