किसानों के खेतों में फसलें लहराने लगी

in #bhopalgarh2 years ago

IMG-20221222-WA0008.jpgधरती सुनहरी, अंबर नीला हर मौसम रंगीला ऐसा देश है मेरा..., ऐसा वाक्या अब रबी की सीजन में देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों ने सरसों की खेती की है। सरसों के पीले फूल खेतों में खिलने लगे हैं। फूलों पर रंग बिरंगी तितलियां भी मंडराने लगीं हैं, तो उन्हें देख कर किसान भी इठलाने लगे हैं। खलिहानों में किसान धान की दौनी में मशगूल हैं,तो कहीं किसी खेत में गेहूं के नन्हे- नन्हे पौधे हरियाली बिखेर रहे हैं। क्षेत्र के खेतों में इन दिनों सरसों की फसल में फूल खिलने से वातावरण सुहाना लगने लगा है।