नगर निगम का एक कर्मचारी अजीब हरकत करने लगा। उसे देखकर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए।

in #mathura2 years ago

मथुरा के वृंदावन में अजब मामला सामने आया है। नगर के समीप गांव राजपुर बांगर में प्राचीन स्थल पर नगर निगम की टीम कब्जा लेने के लिए गई तो नगर निगम का एक कर्मचारी अजीब हरकत करने लगा। उसे देखकर अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए।Screenshot_20220908_183239.jpg जमीन पर बैठकर नगर निगम कर्मचारी हथेलियों से नाग के फन का आकार बनाकर झूमने लगा और कहने लगा कि प्राचीन स्थल के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ न करें। आप बदलाव कर रहे हो, अच्छी बात है। उसने कहा कि हजारों साल से नाग-नागिन के रूप में इसी स्थल में उसका वास है। विकास करिए लेकिन प्राचीनता को न बदलिए। उसकी बातें सुनकर अफसर भी घबरा गए। बाद में अधिकारियों ने हाथ जोड़ कहा कि आपकी इजाजत तो काम करूं जिस कर्मचारी पर देवता थे। जब उसने कहा कि इजाजत है तब वहां से अतिक्रमण हटाया गया। यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा।

वृंदावन के समीप राजपुर बांगर में प्राचीन स्थल है। यह स्थान अभिलेखों में बावड़ी के नाम से अंकित है। बताया जाता है कि यह स्थल हजारों साल पुराना है। अब नगर निगम उसका सौंदर्यीकरण कराने जा रहा है। बुधवार को नगर निगम की टीम प्राचीन स्थल को कब्जामुक्त करने पहुंची।
Screenshot_20220908_183250.jpg