नवीन प्रक्रिया में किसान स्वयं कर सकेंगे गिरदावरी

in #dindori2 years ago

15_07_2022-15kisan_109_m.jpg
डिंडौरी ।
संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा ने बताया कि खरीफ फसल गिरदावरी एमपी किसान एप के माध्यम से सैटेलाइट ईमेज आधारित नवीन प्रक्रिया के माध्यम से किसानों के द्वारा स्वयं गिरदावरी की जा सकेगी।
किसान गिरदावरी की इस प्रक्रिया में गूगल प्ले पर एमपी किसान एप डाउनलोड कर ओटीपी के माध्यम से पंजीयन करा सकेंगे। एमपी किसान एप में लागिन करने के बाद फसल स्वघोषणा, दावा आपत्ति ऑप्शन पर क्लिक कर अपने खातों को जोड़ सकते हैं। बताया गया कि खाता जोड़ने के लिए प्लस बटन पर क्लिक कर जिला, तहसील, ग्राम, खसरा आदि का चयन कर एक या अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोड़ने के बाद खाते के भी खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक कर संभावित फसल की जानकारी उपलब्ध होगी। सहमत होने पर एक क्लिक के माध्यम से फसल की जानकारी दर्ज की जा सकती है। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ 22 जुलाई से 15 अगस्त तक दर्ज की जा सकेगी। जियो फेंस तकनीकी के आधार पर खेत के फोटो सहित आपत्ति दर्ज की जा सकती है। दर्ज फसल के संबंध में आपत्ति होने पर आपत्ति की जानकारी एप के माध्यम से पांच सितम्बर तक दर्ज की जा सकेगी।